वार्ड 3 , व्यावसायिक सह आवासीय क्षेत्र (कॉमर्शियल कम रेसीडेंट्शियल काम्प्लेक्स) ,नेहरू नगर पूर्व के पार्किंग में कुछ स्थलों में देर शाम जमघट कर मदिरा सेवन की समस्या के निराकरण कर होने वाली अप्रिय घटना से बचने की आवश्यकता है – देविंदर सिंह भाटिया-अध्यक्ष नेहरू नगर व्यापारी संघ I

18 जून 2020 भिलाई I नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर सिंह भाटिया ने बताया कि वार्ड 3 , व्यावसायिक सह आवासीय क्षेत्र (कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स) के पार्किंग स्थल बैंक ऑफ बरोदा के सामने , आई.सी.आई.सी.आई बैंक के सामने एवं भिलाई स्कैन के पीछे शाम ढले मदिरा सेवन करने वालों का हजूम लग जाता है ,गाली गलोच और हुल्लड़ बाजी से माहौल दूषित तो हो रहा है साथ ही कभी भी अप्रिय घटना होने की संभावना लगी रहती है I कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, व्यावसायिक क्षेत्र के साथ आवासीय क्षेत्र भी होने के कारण कई बार स्थानीय निवासियों द्वारा भी जमघट करने वालों को समझाइश दी जाती है , पर कभी भी अप्रिय घटना होने की संभावना रहती है I जून माह में 15 दिनों में चौथी बार थाने में शिकायत एवम पार्किंग स्थल में एकत्रित हुए तत्वों को कॉमर्शियल काम्प्लेक्स के पार्किंग में खुले में मदिरा सेवन न करने की समझाइश दी गई । दिनाक 17 जून को भी सुपेला थाने में संपर्क कर जानकारी दी गई । 4 जून को व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री भाटियाजी ने सुपेला थाना प्रभारी श्री गोपाल वैश्य जी से चर्चा की और पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल मे पहुँच कर जायजा लिया । चूंकि स्थल में अंधेरा होने के कारण और पेड़ो की बढ़ जाने के कारण भी जमघट करने वालों को स्थान सुविधा जनक लगता है I इसलिए बिजली पोल में रौशनी की समुचित व्यवस्था के लिए एवं खुली पार्किंग में पेड़ो की ट्रिमिंग के लिए निगम अधिकारी एवम वार्ड पार्षद ,एल्डर मैन को सूचित किया गया है । समस्या के निराकरण हेतु नेहरू नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष देविंदर भाटिया, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन , एम .डी .अग्रवाल , संजीव भल्ला , संजय बंका , जगदीश आहूजा ,संदीप सिंघल , आमीन ,एस.कुंडु,बृजेश सोलंकी ,सदस्य योगेश बंसल, हर्ष चंदेल,राजेश ठाकुर एवं अन्य सदस्य प्रयासरत है ।
नेहरू नगर व्यापारी संघ ने कहा कि नेहरू नगर स्थित “व्यावसायिक परिसर“, “साडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स” एवं “नेहरू नगर ओल्ड मार्केट” साथ ही रिहायशी क्षेत्रो मे हो रही सुरक्षा तथा कानूनी अव्यवस्था की ओर ध्यान आक्रशित करते हुए पुलिस प्रशासन से सहयोग आपेक्षित करती है की रात्रिगश्त बढ़ाया जाए तथा गश्त के दौरान Search Light का उपयोग हो तथा बैंको/एटीएम जैसे सवेदन शील स्थलों में चोकसी बढ़ाए ,निगम द्वारा पार्किंग स्थलो के संधारण , प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था और साफ सफाई के कार्यो को ठीक कर समस्या के निदान हेतु सहयोग करे I व्यापारी संघ के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जैन ने खेद जताया कि ३० वर्ष की लीज का नवनीकरण की अवधि समाप्त होने को है और निगम को लोकसुराज , समाधान शिविर ,आयुक्त जनदर्शन जैसे कार्यक्रमों मे भी पार्किंग , पयजल आपूर्ति ,नियमित साफ सफाई और सीवरेज सिस्टम के विषय मे कई बार आवेदन भी दिया गया एवं चर्चा भी की जा चुकी है, सर्वाधिक टैक्स देने पर भी अभी तक मूलभूत सुविधाओ के पूरे होने का इंतज़ार है I


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *