गलवान घाटी में चीन की नापाक हरकत निहत्थे सैनिकों पर किया हमला चीनी समान के आयात पर तत्काल रोक लगाने की मांग :- देवी लाल

गलवान घाटी में चीन की नापाक हरकत निहत्थे सैनिकों पर किया हमला चीनी समान के आयात पर तत्काल रोक लगाने की मांग :-
देवी लाल

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में जिस प्रकार से चीन ने सीमा विवाद को लेकर वार्ता करने गए भारतीय जवानों पर कायरतापूर्ण हमला किया, जिसमें 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। चीन द्वारा की गई इस गद्दारी का प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने प्रेस वार्ता करके कड़ा विरोध किया। देवीलाल ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर भी उंगली उठाते हुए पूछा की आज पूरा देश और भी सब जानता है कि चीन दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए सीमा पर युद्ध के हालात पैदा कर रहा है क्योंकि चीन पूरी दुनिया के सामने कोरोनावायरस के चलते नंगा हो गया है और इस समय वह भारत के साथ युद्ध करने की फिराक में है जिसे केंद्र सरकार गंभीरता से नहीं ले रही इसकी ताजी उदाहरण यह है कि सीमाओं पर से अनुरोध किया कि पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में भारतीय जवानों कोविना हथियारों के सीमा पर तैनात किया और जब चीन के सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर हमला किया तब भारतीय सैनिक निहत्थे थे देवीलाल ने कहा चीन से भारतीय सैनिकों की शहादत का बदला चीन से जल्द ही लिया जाए, ये 1962 का नही 2020 का हिंदुस्तान है। अब वक्त आ गया है कि चीन को आर्थिक रूप से भी क्षति पहुचाई जाए। जहां भारत मे चीन अपना अच्छा खासा व्यपार करता है और आज भारत को ही आंख दिखा रहा। देवीलाल ने कहा कि सभी आमजन के द्वारा सभी चीनी सामानों का बायकॉट किया जाना चाहिए। जिससे चीन को सबक मिल सके और सरकार को भी चीनी समान आयात पर तत्काल रोक लगाए और स्वेदशी अपनाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *