रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों से प्रदेश में जो माहौल बना हुआ है। इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आई है कि कल रात को ऐम्स रायपुर में एक 19 वर्षीय युवती ने कोरोना से जंग लड़ते हुए दम तोड़ दिया है। इसकी जानकारी ऐम्स रायपुर ने अपने ट्विटर एकाउंट माध्यम से ट्वीट कर दी है।
ऐम्स रायपुर ने कहा है कि नोवल कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद 1 जून को रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल से 19 साल की एक महिला मरीज को AIIMS रायपुर शिफ्ट किया गया था। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी हालत बिगड़ने लगी और दुखी होकर उसने अपनी बीमारी के कारण 05.06.2020 को रात 9.45 बजे दम तोड़ दिया। AIIMS रायपुर ने ट्वीट कर दी जानकारी।

