रायपुर के मंदिर हसौद थाने में एक हवलदार कोरोना पॉजेटिव पाया गया है। 40 उम्र के उस हवालदार की रिपोर्ट आज दिनांक पॉजेटिव पायी गयी है, जिसके उपरांत पूरे मंदिर हसौद थाने को आइसोलेट कर दिया गया है। थाना प्रभारी समेत सभी पुलिसकर्मियों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को रिपोर्ट आने तक आइसोलेट होने को कहा गया है। वहीं थाने को फिलहाल रिपोर्ट आने तक आइसोलेट कर दिया गया है। मंदिर हसौद थाने को आइसोलेट किये जाने की वजह से राजधानी के दो थानों में अब इस क्षेत्र से संबंधित मामलों को देखने को कहा गया है। राजधानी के विधानसभा थाना और आरंग थाना में मंदिर हसौद थाना इलाके के मामले में रिपोर्ट की जा सकती है
मंदिर हसौद थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिसकर्मी होम आइसोलेशन में..

