प्रेस विज्ञप्ति 05-06-20
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
आम आदमी पार्टी ने मनाया सुदूर अंचल के जेठेगांव में विश्व पर्यावरण दिवस
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी हुए शामिल,कहा-पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक का नैतिक दायित्व
आम आदमी पार्टी ने अंतागढ़ के सुदूर ग्राम जेठेगांव में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया आप कार्यकर्ताओं ने पेड़-पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेण्डी ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। पेड़-पौधों की सुरक्षा,जल संरक्षण, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा वायु की शुद्धता के लिए हमें चिंतन करना चाहिए। इस दिशा में अच्छे कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों को सरकार की ओर से प्रोत्साहित करना चाहिए।
प्रदेश यूथ विंग के अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने प्रदेश के युवाओं से इस दिशा में आगे आने की अपील की है।उन्होंने कहा कि प्रकृति ने हमें सबकुछ दिया है,जिसे बचाने के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है
वन सभापति एवं आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने कहा कि पर्यावरण दिवस एक दिन मनाने से पर्यावरण नहीं बचेगा बल्कि पर्यावरण संरक्षण की भावना हमारी अंतः अभिव्यक्ति होनी चाहिए ।
इस अवसर पर यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तराम सलाम,यूथ विंग के जिलाध्यक्ष उमेश पोटाई,शिशुपाल नेगी,वेद कुमार नेताम,लखन पटेल,ऋषी केश मजूमदार परवेज खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

