आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आज 2020 की थीम ‘जैव-विविधता’ है। इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें।
आज इस पर्यावरण दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ महिला कल्याण समिति के सदस्यों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया
पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए सदस्यों ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। आइए हम सामूहिक रूप से वनस्पतियों और जीवों को सुनिश्चित करने के लिए जो भी संभव हो वो करें। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी बेहतर ग्रह छोड़ सकते हैं। आज के इस कार्यक्रम में निकहत खान,हज्जन परवीन बेगम नसीम हमीदी हज्जन नाज्मा परवीन हज्जन शहजादी बेगम हज्जन आबिदा बेगम शहाना परवीन साहजहां बेगम खेरून बेगम, साहिना बेगम नसीमा बेगम शबीना ,फिरोजा बेगम मोवा मज्जिद के मुतवल्लि आरिफ रजा, पूर्व मुतवल्लि मोबिन खान,छोटे हमीदी ,गमा खान हाजी मो जहिर असरफी एजाज कुरेशी आरिफ सिद्दीक़ी अज़ीम खान लक्ष्मण सेन हशिब अख्तर मोहम्मद कादिर तौफ़ीक़ खान व अन्य उपस्थित रहे


