सत्यनारायण शर्मा दी ने दी पर्यावरण दिवस की बधाई

आज विश्व पर्यावरण दिवस है। आज 2020 की थीम ‘जैव-विविधता’ है। इस थीम के जरिए इस बार संदेश दिया जा रहा है कि जैव विविधता संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन होना मानव जीवन के अस्तित्व के लिए बेहद आवश्यक है। जैव विविधता को बनाये रखने के लिए हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी धरती के पर्यावरण को बनाये रखें।

पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर हम अपने ग्रह की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण के लिए अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हैं। आइए हम सामूहिक रूप से वनस्पतियों और जीवों को सुनिश्चित करने के लिए जो भी संभव हो वो करें। हम आने वाली पीढ़ियों के लिए और भी बेहतर ग्रह छोड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *