भुपेश बघेल मोस्ट पापुलर सीएम नंबर 2 आने पर अर्चना दुबे महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा भुपेश बघेल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ की मान।

भुपेश बघेल मोस्ट पापुलर सीएम नंबर 2 आने पर अर्चना दुबे महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ने कहा भुपेश बघेल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ की मान।

अर्चना दुबे महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव ने छत्तीसगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी मोस्ट पापुलर मुख्यमंत्री में नंबर 2 आने पर छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता जनार्दन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ वासियों के लिये गर्व की बात है छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के पूरे देश मे छतीसगढ की मान बढ़ाया है साथ ही मुख्यमंत्री जी की दूरदर्शिता निर्णय के कारण आज छत्तीसगढ़ में खुशहाली है।
कोरोना महामारी के संकट में भी छत्तीसगढ़ के हर एक जनता के साथ खड़े हैं। प्रदेश में राशनकार्ड धारियों अौर गैर राशन कार्ड धारियों के लिए मुक्त में चावल, नमक , चना इत्यादि की व्यस्था किया गया । प्रदेश में किसी को भी भूखा सोने नहीं दिये।

अर्चना दुबे ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण में सभी तरफ हाहाकार मचा हुआ है लेकिन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में इस पर अंकुश लगा। सीमित संसाधन होने के बावजूद भूपेश बघेल ने वह करिश्मा दिखा दिया जिसके कारण छत्तीसगढ़िया बेटा देशभर में दूसरे नंबर के लोकप्रिय मुख्यमंत्री बन गये।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यो को पूरा देश ने सराहा है।पूरे देश मे मोस्ट पॉपुलर सी.एम. नंबर 2 के रैंक पहुचे भूपेश बघेल ,
छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल अपने कामकाज और अपनी कार्यषैली के कारण पूरे देश में नंबर 2 मोस्ट पापुलर सी.एम. का स्थान प्राप्त किये है , एक संस्था के सर्वे में छत्तीसगढ़ के सी.एम. के कार्य को जनता द्वारा काफी पसंद किये जाने एवम जनहित के काम काज के आधार पर सीएम भूपेश बघेल को पूरे देश के मुख्यमंत्रीयो मे दूसरा स्थान दिया गया है,
अर्चना दुबे ने माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की काम काज की तारीफ करते हुए कहा कि सी.एम. श्री बघेल जमीनी नेता है स्वयं किसान होने के नाते प्रदेश के किसानों व जनता के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रहे है छत्तीसगढ़ की जनता के उमीदों पर पूरी तरह खरा उतरे है ये हमारे प्रदेश वासियों के लिए अत्यंत गर्व की बात है कि हमारे प्रदेश के मुखिया को पूरे देश मे दूसरा रैंक प्राप्त हुआ है हम आशा करते है छत्तीसगढ़ की जनता की आशीर्वाद से आनेवाले वर्ष में श्री भघेल जी को पूरे देश मे प्रथम स्थान प्राप्त हो,,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *