सरकार की लापरवाही से सामुदायिक फैलाव का खतरा- आप

आम आदमी पार्टी R.T.I. प्रकोष्ठ,


सरकार की लापरवाही से सामुदायिक फैलाव का खतरा- आप
दिनांक 04 जून 2020,
छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में 01 जून से अधिक स्थानो में छूट देने की घोषणा की है।
अनलाक-1,में अधिकतम बाजार और कारोबार को चालू कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या बढ़कर 500 के पार पहुँच चुकी है ।
संक्रमण इसी गति से बढता रहा तो स्थित भयावह हो सकती है।
आम आदमी पार्टी आर टी आई प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा ने कहा कि बिना तैयारी के किये गए अनलाक-1, में सरकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से हो रहा है।
केंद्र सरकार द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के किये गए लॉक डाउन से दो जून की रोटी को तरसते लोग संक्रमित हो कर घर लौटने को मजबूर हुए।
मजदूरों घर लौटने पर राज्य सरकार कोरंटिन सेंटर के नाम पर उन्हें जिन स्कूलों में ठहराया हुआ है,वहां की मेडिकल अन फिटता की वजह से कोरंटिन सेंटर में ठहरे मजदूरों में भी संक्रमण फैल रहा है।
आम आदमी पार्टी आर टी आई प्रकोष्ठ ने बिलासपुर में नौ साल की बच्ची की हुई मौत से सम्बंधित ईलाज की केस हिस्ट्री,डिस्चार्ज कार्ड,पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा कोरेन्टीन केन्द्रों की जानकारी जुटाने के लिए बिलासपुर जिले में RTI WING के प्रदेश सहसंगठन मंत्री श्री अभिषेक अग्रवाल और RTI WING के बिलासपुर जिलाध्यक्ष श्री देवेन्द्र गुप्ता ने बिलासपुर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से आर टी आई आवेदन लगाकर जानकारी मांगी है ।
आम आदमी पार्टी की R.T.I.प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि समय रहते सरकार अगर कोई ठोस कदम नहीं उठती है तो बाहर से आये मजदूरों का संक्रमण आम लोगों तक पहुंच सकता है।
आम आदमी पार्टी की R.T.I.प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव देविंदर भाटिया ने कहा कि महामारी से निपटने में सहयोग के लिए सभी राजनितिक दलों, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवी की सहायता न लेकर जनता के जान से खिलवाड़ करने की भूल कर रही है।

देविंदर सिंह भाटिया
प्रदेश सचिव (RTI प्रकोष्ठ)
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *