मोदी के 6 साल कार्यकाल संकट भरा एवम निराशाजनक रहा। बंजारे

मोदी के 6 साल कार्यकाल संकट भरा एवम निराशाजनक रहा। बंजारे


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने मोदी के 6 वषो के कार्यकाल को संकट भरी एवम निराशाजनक कार्यकाल बताया। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के एक एक के नाकामी को बताया की. तेल की कीमतों में लगी आग
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम से देश भर में हाहाकार मचा है। विगत 6 वर्षों में पेट्रोल और डीजल सबसे ज्यादा महंगा हुआ है। तेल की कीमतों में किस तरह से आग लगी हुई है जबकि मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले यह कहती रही कि उनकी सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम कांग्रेस की सरकार से भी कम कर देगी। हैरान करने वाली बात ये है कि जब अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम है।. कालेधन पर फेल
2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी की यूपीए सरकार को कालेधन के मुद्दे पर सबसे ज्‍यादा कोसा था। पीएम मोदी अपने भाषणों में कहा करते थे कि उनकी सरकार जब सत्ता में आएगी तो विदेशों में जमा भारतीय लोगों का कालाधन वो ले आएंगे और यह कालाधन इतना अधिक होगा कि सरकार हर व्यक्ति को 15 -15 लाख रुपए देगी। मोदी सरकार के छै साल पूरे हो गए मगर अब भी लोगों को इस बात का इंतजार है कि विदेशों से कालाधन कब आएगा और उससे अधिक लोगों को इस बात का इंतजार है कि उनके अकाउंट में 15 लाख रुपए कब आएंगे, जिसका वादा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने किया था।
बेरोजगारी पर औंधे मुंह गिरी सरकार कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि
पीएम मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार दिलाने का वादा किया था। रोजगार सृजन के मामले में मोदी सरकार औंधे मुंह गिरी है। यही वजह है कि इस मुद्दे पर विपक्ष के सवालों के समक्ष मोदी सरकार निरुत्तर नजर आती है। बेरोजगारी के मुद्दे पर जब मोदी सरकार फंसी तो पकौड़े बेचने को भी रोजगार की श्रेणी में ले आई और उसे अपनी उपलब्धि बताने लगी।
नोटबंदी ने बढ़ाई बेकारी
मोदी सरकार ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी को लागू करने का फैसले लिया था। लेकिन इसका परिणाम सरकार के लिए नुकसानदेह रहा । सरकार के इस फैसले से न सिर्फ आम लोगों को परेशानी हुई बल्कि कालाधन भी नहीं मिला। न ही भ्रष्टाचार में कमी देखने को मिली। नोटबंदी की विफलता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक भी कह चुका है कि मार्केट में मौजूद पुराने नोट करीब 99 फीसदी वापस आ गए है। लेकिन मोदी सरकार मार्केट फैले में जाली नोटों और देश में छुपे कालेधन का पूरा हिसाब अभी तक नहीं दे पाई।
, सांसद आदर्श ग्राम योजना
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे कहा कि आदर्श ग्राम योजना के तहत हर सांसदों के द्वारा पांच गावों को गोद लेने की व्यवस्था है, जिसमें 2016 तक प्रत्येक सांसद एक-एक गांव को विकसित बनाएंगे और बाद में 2019 तक दो और गांवों का विकास होगा। लेकिन एक भी गांव आदर्श ग्राम की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया है। पड़ोसियों से संबंध
प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में सबसे ज्‍यादा प्राथमिकता पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, बांग्‍लादेश, श्रीलंका, पाकिस्‍तान, म्‍यांमार, मालदीव को देने की घोषणा की थी। इस मोर्चे पर भी सरकार विफल साबित हुई और चीन ने मोदी सरकार को चारों तरफ से घेर लिया है। नेपाल,पाकिस्‍तान, मालदीव व बांग्‍लादेश की नाराजगी किसी से छिपी नहीं है। इतना ही नहीं मोदी सरकार ने इन देशों के संगठन सार्क को भी निष्क्रिय बनाकर रख दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *