अमरीका WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) से अपना नाता ख़त्म करने जा रहा है।

ट्रंप ने आरोप लगाया कि WHO कोरोना वायरस के संक्रमण को शुरवाती दौर में ही फैलने से रोकने में नाकाम रहा। संयुक्त राष्ट्र की इस एजेंसी का फंड राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही देना बंद कर चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन की कठपुतली है। ट्रंप द्वारा शुक्रवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ़्रेस के दौरान पत्रकारों से कहा हमने WHO में व्यापक सुधार का निवेदन किया था लेकिन वो ऐसा करने में नाकाम रहे। आज से हम विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता तोड़ रहे हैं। अमरीका इन फंडों को वैश्विक पब्लिक हेल्थ में लगाएगा।WHO पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में है जबकि वो अमरीका की तुलना में बहुत मामूली फंड देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *