फर्जी माइनिंग इंस्पेक्टर का था गैंग, वाहनों से किया करते थे वसूली, पुलिस ने 4 को किया गिरफ्तार……

अफरोज ख्वाजा -: राजधानी पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपियों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो फर्जी अधिकारी बन ट्रकों से अवैध वसूली किया करते थे। पकडे गए सभी आरोपी अपने आप को खनिज विभाग का अधिकारी बताकर वसूली किया करते थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीँ एक आरोपी फरार है।
जानकारी के मुताबिक मंदिर हसौद पुलिस को अवैध वसूली की खबर मिल रही थी। सूचना मिली थी कि कुछ लोग अपने आप को खनिज विभाग का अधिकारी बताकर कार्रवाई के नाम पर गिट्टी, रेती लेकर जा रहे वाहन के ड्राइवरों से हजारों रुपए की वसूली कर रहे हैं। सूचना के बाद मंदिर हसौद पुलिस ने जाल बिछाकर इन शातिरों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक फरार है जिसकी तलाश पुलिस की टीम कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में प्लावन मजूमदार,जितेंद्र कुमार पाल,रजत साहू और बलराम उर्फ बबलू सोनवानी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर मंदिर हसौद पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस ममले में मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि रिंग रोड नंबर 3 के पास रात में वाहन को रोककर कुछ लोग उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं। मामले में संज्ञान लेते 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *