एम् पी एड के परीक्षा परिणामों पर रोष:छ ग नागरिक अधिकार समिति ने ज्ञापन सौपा शुभम साहू


एम् पी एड के परीक्षा परिणामों पर रोष:छ ग नागरिक अधिकार समिति ने ज्ञापन सौपा
——-–———————————-
रायपुर।एम पी एड के परीक्षा परिणामों में हुई गड़बड़ी पर रोष व्यक्त करते हुये आज छ ग नागरिक अधिकार समिति ने प. रविशंकर विश्विद्यालय पहुँचकर कुलपति की अनुपस्थिति में अधिष्ठाता आशीष कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौपा।कुलपति के नाम दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उपरोक्त विषय में सनम्र निवेदन है कि हम सभी विद्यार्थी विप्र महाविद्यालय रायपुर द्वारा संचालित एम.पी.एड पाठ्यक्रम के नियमित विद्यार्थी है। सत्र 2017-18,2018-19 में एम.पी.एड प्रथम सेमेस्टर/तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा में हम सभी सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम में हम 14 विद्यार्थियों को एक ही विषय “व्यायाम एंव शरीर क्रिया विज्ञान ” में ए .टी.के.टी. की पात्रता प्रदान की गई है। हम सभी के द्वारा पुनः जून 2018 में इसी विषय मे ए.टी.के.टी में सम्मिलित हुए है,परन्तु परीक्षा परिणाम पुनः असाधारण रूप से क्रिया विज्ञान विषय मे ही अनुत्तीर्ण दर्शाया गया हैं। इस प्रकार परीक्षा परिणाम आशा के विपरीत एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला है। जबकि नवीन परीक्षा पध्दति उत्साहवर्धक एंव सफलता प्रदान करने में सहायक है। आज समिति के महासचिव शुभम साहू के नेतृत्व में ज्ञापन सौपनेवाले प्रतिनिधिमंडल में सम्मिलित थे। टिकेंद्र साहू,प्रीति साहू,रुचि तिवारी,उन्नति कलचुरी,धनेश्वरी नारंग,खुमेंद्र कुमार,वेद प्रकाश विश्वकर्मा,विमला चंदेल,कुनाल आर्य,संगीता रानी, विद्या यादव,भारती मेश्राम,मोनिका टोपो, ललिल कुमार एवं अजय कुमार सम्मिलित थे। समिति द्वारा मांगे पूर्ण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *