अफरोज ख्वाजा
जगदलपुर। खनिज विभाग ने बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत, चूना पत्थर व ईट की अवैध परिवहन करने के मामले में 38 वाहनों को जब्त किया है। खनिज विभाग ने 42 दिनों में जब्त किये गये 38 वाहन कोतवाली थाना, परपा थाना और अन्य जगहों पर रखा गया है, जहां उन पर छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम 2015 के नियम के तहत कार्यवाही की गई है।
इस मामले में जिला खनिज प्रभारी हेमंत चेरपा ने बताया कि- इंद्रावती नदी, कल्चा, गुमरेल व आमागुड़ा व अन्य जगह पर लगातार पोकलेन व ट्रैक्टर में रेत, चूना पत्थर व ईटों की अवैध परिवहन लगातार सामने आती रहती है, इन्हीं मामलों को देखते हुए खनिज विभाग ने लगातार इन वाहन चालको के पास वैध रॉयल्टी पर्ची ना होने के कारण अवैध परिवहन करने का मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की है, जिसमें अप्रैल माह में 20 वाहन, मई में 12 दिनों में 18 वाहनों को खनिज विभाग ने जब्त किया है। वहीं रविवार को भी चार गाड़ी जब्त हुए हैं, जिसमें एक पोकलेन भी शामिल है। वही आज तीन वाहन और पकड़े गए हैं, जिनके पास नहीं पाया, इस अवैध वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के लिए 71 के तहत अर्थदंड की कार्यवाही की गई है। इस दौरान जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा, खनिज सुपरवाइजर अकाली राम प्रजापति, देवता दींन त्रिपाठी, राजेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यवाही की है

