रायपुर/08 मई 2019 आमतौर पर कहर बरपाती गर्मी पर जहां लोग घरों से निकलने पर भी 10 बार सोचते हैं इतनी गर्मी पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 43-44 डिग्री सेल्सियस पर हमारे ट्रैफिक के जवान, यातायात पुलिस के साथी भरी गर्मी में एक जैसे खड़े होकर अपनी जान की परवाह न करते हुए आम जनता की सेवा में एक जैसे लगे रहते हैं कांग्रेस पार्टी के पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के अवसर पर यातायात पुलिस के साथियों को छतरी, टावेल एवं पानी की बोतल दिए जिससे वे भरी धूप में छतरी लगा कर लोगों की सेवा कर सके ।आज चिलचिलाती धूप में जनता घर से बाहर नही निकलती ऐसे मौसम में जहाँ तेज गर्मी में 44 डिग्री सेल्सियस में हमारे यातायात के जवान साथी बिना किसी सुरक्षा के एक जैसे खड़े होकर ईमानदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी निभाते है जहाँ लू के थपेड़े चलते हो शरीर में डिहाइड्रेशन की संभावना बनी रहती है जो नार्मल गर्मी में पानी की वजह से होती है आज काँग्रेस पार्टी के पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय द्वारा फाफाडीह चौक,भारतमाता चौक,सदर बाजार,जयस्तंभ चौक,कालीबाड़ी चौक एवं मुख्य विभिन्न चोक पर घूमते हुए एक जैसे खड़े होकर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस के साथियो को गर्मी से बचने के लिए छतरी,टॉवेल एवं पानी की बोतल दी गई पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के साथी निरंतर एक जैसे एक स्थान पर भारी धूप पर कहर बरपाती गर्मी पर खड़े होकर लोगो को यातायात के नियम पालन समझाते हुए उनकी जान की रक्षा करते हुए एक जैसे खड़े रहते है जो अपने जान की परवाह नही करते उसके बाद भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करते हुए लोगो को सजक करते रहते है आज अक्षय तृतीया जिस शुभ काम की शुरुवात की जाती है हम सब साथियो ने अक्षय तृतीया के दिन इस काम की शुरुवात करते हुए फाफाडीह चौक,भारतमाता चौक,कालीबाड़ी चौक,सदर बाजार,जयस्तंभ चौक एवं विभिन्न चौक पर ड्यूटी में तैनात ट्रैफिक पुलिस के साथियो को छतरी,टॉवेल एवं पानी की बोतल दिए जिससे इन्हें किसी प्रकार का डिहाइड्रेशन न हो आज के इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी सदस्य विमल गुप्ता,दिब्यकिशोर निआल ,शिवश्याम शुक्ला,राजेश बघेल,वेदप्रकाश कुशवाह,पुनीत कलश,कामत साहू,रोशन श्रीवास,लीलाधर साहू,सूरज साहू एवं काँग्रेस के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
भवदीय,
डॉ.विकास पाठक
प्रवक्ता
शहर जिला काँग्रेस कमेटी रायपुर
मो.9300291891

