रायपुर 8 मई 2019। भोपाल में दिग्विजय सिंह की जीत को सत्यनारायण शर्मा ने सुनिश्चित बताया है। मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई चेहरा नहीं था। इसलिए उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को उतारा है। छत्तीसगढ़ के लोग तो बेहतर जानते हैं अब इस बात को भोपाल के लोग भी जान चुके है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वहां माहौल बनाने की कोशिश कर रही है लेकिन अंततः जीत कांग्रेस पार्टी की ही होगी, दिग्यविजय की होगी।
लोकसभा चुनाव – सत्यनारायण शर्मा ने भोपाल में दिग्विजय सिंह के समर्थन में किया सभाओ को संबोधित

