शी चिनफिंग ने कहा- चीन मुश्किलों से गुजर रहा

पेइचिंग
चीन के राष्ट्रपति ने शनिवार को चेतावनी दी कि नए के फैलने की वजह से देश मुश्किल स्थिति का सामना कर रहा है। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि चीन वायरस के खिलाफ लड़ाई जीत लेगा। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक शी ने कहा, ‘ नए करॉना वायरस फैलने की वजह से देश मुश्किल स्थिति का सामना कर रहा है… इसलिए यह जरूरी है कि पार्टी की केंद्रीय समिति के केंद्रीकृत और एकीकृत नेतृत्व को मजबूत किया जाए।’

राष्ट्रपति शी ने शीर्ष पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति की बैठक में कहा, ‘जबतक हमारे पास अडिग विश्वास, मिलकर काम करने का जज्बा, बचाव और इलाज के वैज्ञानिक तरीके और सटीक नीति है, हम निश्चित तौर पर इस लड़ाई को जीत सकते हैं।’ उल्लेखनीय है कि अब तक चीन में करीब 1,300 लोगों को कारोना विषाणु से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चीन में करॉना के संक्रमण के कारण 41 लोगों की मौत हो गई है और 1300 लोग प्रभावित हैं। वायरस का केंद्र वुहान शहर है। चीन इससे निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और इस प्रयास के तहत इसका लक्ष्य एक सप्ताह के भीतर 1000 बेड से लैस एक नए अस्पताल का निर्माण है जिसके लिए कामगार दिन-रात लगे हुए हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *