Ayan news:-सुरेंद्र ठाकुर को गगरेट ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने का आभार व्यक्त किया देवीलाल ने

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश सोशल मीडिया के पूर्व संयोजक देवीलाल ने सुरेंद्र ठाकुर को गगरेट ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष का नियुक्त किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर का आभार व्यक्त किया देवीलाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने कार्यकाल में प्रदेश के जिलों में कांग्रेस पार्टी का दौरा किया और इस दौरे के दौरान जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की शिनाख्त करके उन कार्यकर्ताओं को पार्टी के शीर्ष पदों पर नियुक्त किया है जिससे प्रदेश के आम कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में इस बात की खुशी है, क्योंकि इससे पहले कभी भी इस तरह कार्यकर्ताओं को इतना सम्मान नहीं दिया गया है। देवीलाल ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर के प्रदेश अध्यक्ष बनने से कांग्रेस पार्टी में मजबूती आई है जिसका सारा श्रेय प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को जाता है देवीलाल ने कहा आज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर जैसे युवा नेता को जो जिम्मेदारी सौंपी है उससे युवाओं में कांग्रेस पार्टी के रुझान बढ़ेगा जिससे पार्टी और मजबूत होगी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से मांग की है कि प्रदेश कांग्रेस पार्टी में भी युवाओं को ज्यादा से ज्यादा मौका दिया जाए इस मौके पर गगरेट बाजार में लोगों का मुंह मीठा करवा कर सुंदर ठाकुर की ताजपोशी की खुशी मनाई इस अवसर पर मार्केट कमेटी के पूर्व निदेशक मदनलाल पूर्व दौलतपुर कॉलेज केंपस अध्यक्ष एनएसयूआई गौरव शर्मा और व्यापार प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष हरि कृष्ण बब्बू भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *