दशक में 400 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने ब्रॉड

सेंचुरियनइंग्लैंड के स्टार पेसर इस दशक में 400 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। ब्रॉड से पहले उनके ही देश के ने इस दशक में यह मील का पत्थर छुआ है। ब्रॉड ने यहां के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन यह मुकाम हासिल किया।

33 वर्षीय ब्रॉड ने मेजबान कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 29 रनों पर आउट करते हुए खुद को इस क्लब में शामिल किया। ब्रॉड और एंडरसन के बाद ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लॉयन ने इस दशक में अब तक कुल 376 विकेट लिए हैं। उनके अलावा श्रीलंका के रंगना हेराथ के नाम 363 विकेट हैं जबकि भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस दशक में 362 विकेट अपने नाम किए हैं।

पढ़ें,

ब्रॉड ने दिसंबर 2007 में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था और ब्रॉड को केवल 1 विकेट ही मिला था। उनके नाम इससे पहले 134 टेस्ट मैचों में कुल 471 विकेट दर्ज थे। उन्होंने अब तक करियर में 121 वनडे इंटरनैशनल मैच खेले जिनमें कुल 178 विकेट झटके हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *