केएसके महानदी वर्धा पावर प्लांट चांपा में चल रहे छ.ग. पावर मजदूर संघ के आंदोलन को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस का पूरा समर्थन-दीपक दुबे
भुस्थापितों का जब तक समाधान नही
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) तब तक शांत नहीं
जांजगीर चाम्पा – केएसके महानदी वर्धा पावर लिमिटेड में श्रमिक मजदूर भुविस्थापित किसान प्रभावित गाँव वालो के हित में छ ग पावर मजदूर संघ द्वारा की जा रही आंदोलन को
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) छःग का पूर्ण समर्थन।
INTUC प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे ने बताया कि कारखाना प्रबंधक और प्रशासन को 24 दिसम्बर को लिखित में ज्ञापन देते हुए कहा 72 घण्टों के अंदर आदर्श पुनर्वास नीति 2007/08 के अनुसार भुविस्थापितो को रोजगार,निकाले गए श्रमिको के निःशर्त वापसी एवं उद्योग लगाने के समय प्रबंधक द्वारा प्रभावित ग्रामो में बेरोजगारो को की गई रोजगार की वायदा ग्रामो को गोद लेकर पानी सड़क स्वास्थ्य शिक्षा मूलभूत सुविधाओं के वायदों पर अमल करें अन्यथा प्रभावित ग्रामो में त्रिस्तरीय चुनाव के बहिष्कार करने व क्षेत्रीय बीजेपी सांसद क्षेत्रिय अकलतरा विधायक के निवास की घेराव एवं उद्योगपति के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर उसके साथ दे रहे प्रशानिक अधिकारी कलेक्टर,एसडीएम और तहसीलदार निवास् के घेराव कर उन्हें उनके अधिकार बताने पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट की जाएगी।
श्री दुबे ने कहा कि 23 तारीख से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन निम्न मांगों पर की जा रही हैं जिसकी पूर्ण समर्थन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC)करती हैं ।
मुख्य मुद्दे-
1) नौकरी से निकाले गए सभी मजदूरों को वापस लो।
2) मजदूरों के साथ मोबाईल फोन ले जाने में जो भेदभाव किया जा रहा है तथा उनको धमकाया जा रहा है वो फौरन बन्द हो।
3) 17 हजार न्यूनतम वेतन और 1 प्रमोशन को लागू करे।
4)मजदूरों का ग्रुप इंश्युरेंश करवाया जाए।
5) नरियरा रोगदा गेट फौरन खोला जाए।
6) जिनकी जमीन को ठग कर कम रेट में ख़रीदा है उसे वापस 17 लाख रु के दर से प्रदान किया जाए।
7) जो नौकरी और भत्ता नही चाहता उसे एकमुश्त राशि दिया जाए।
8) अलग अलग पर्ची में अलग अलग नौकरी दिया जाए।
9) प्रभावित क्षेत्र को सी एस आर मद से स्कूल हॉस्पिटल बिजली पानी सड़क की बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराए।
10) जन सुनवाई के सारे वादे पूरे करे।
11) जिनकी जमीन का पैसा अभी तक नही दिया है उनको तत्काल पैसा दे।
12) किसानो को पेड़ कुआँ आदि का पैसा भुगतान करे।
13) विवादित पर्ची बनाकर कई लोगो को किसी भी प्रकार का कोई फायदा कम्पनी के द्वारा नही दिया जा रहा है उसके लिए 1 कमेटी बनाया जाए।
14) पेंशन प्रत्येक महीने 10 तारीख तक भुगतान किया जाए।
15) सी एस आर में भारी घोटाला हुआ है जिसका उच्च स्तरीय जांच किया जाए।
16) रोगदा बांध का पुनः जाँच हो।
17) के एस के प्रबन्धन के ऊपर धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा का केस दर्ज हो।
18) मजदूरों को नौकरी से निकालने तथा उनको धमकाने वाले के ऊपर उचित कार्यवाही हो।
19) अनुकम्पा नियुक्ति प्रारम्भ करे तथा जिन भुविस्थापित मजदूरों की मौत हो चुकी है उनके 1 परिजन को नौकरी प्रदान करे।
20) 2 साल से मजदूरों (psp और non psp) का इंक्रीमेंट नही हुआ है उसे फौरन प्रदान करे।
21) पूर्व में जो विगत 10 वर्षों से सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे उनको नौकरी में प्राथमिकता प्रदान करते हुए नौकरी में ले।
22) अकलतरा क्षेत्र से बाहर की भर्ती बन्द हो)
23) प्रबंधक द्वारा प्रभावित ग्रामों के चारागाह जमीन घास जमीन शमशान को अधिग्रहण की है जिससे प्रभावित ग्रामों के मवेशियों के चारागाह प्रभावित ग्रामों के खेल मैदान और शमशान भूमि की व्यवस्था की जाए ।
24) प्रबंधक द्वारा आदिवासियों किसानों के जमीन को छलपूर्वक ठगी करके क्रय विक्रय कीया जिसपर आदिवासि किसानों के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड दुरुस्त कर आदिवासियों को प्रताड़ित करने छल पूर्वक जमीन क्रय-विक्रय करने पर हरिजन आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर अपराध होने के कारण तत्काल अपराधीक मामला क्रेता एवं कारखाना मालिक केएसके व प्रंबधक के ऊपर दर्ज की जाए
25) के एस के प्रबंधक वेणुगोपाल के ऊपर ग्राम नरियरा के बलदाऊ बंजारे द्वारा हरिजन आदिवासी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करने आवेदन दिया गया है जिस पर वेणुगोपाल के ऊपर एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार की जाए |
26) प्रबंधक व मालिक केएसके द्वारा कारखाना अंदर 150 से भी अधिक बड़े बड़े बोर करवाकर भूजल का दोहन विगत 10 वर्षों से किया जा रहा है जिसको हमारे उपस्थिती में तत्काल ध्वस्त करते हुवे भूजल चोरी की मामला दर्ज करते हुवे भूजल कर निर्धारण की जाए |
27) केएसके मालिक द्वारा नहर को पाटकर ध्वस्त करते हुवे कब्जा किया गया है जिस पर जल प्रबंधन जांजगीर द्वारा कुर्की आदेश निकाला गया है जिस पर शीघ्र कार्यवाही करते हुवे शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुचाने की मामला मालिको पर दर्ज की जाए |
28) केएसके मालिक और प्रबंधक द्वारा बिना अनुमति के कर्रा नाला जलासय से पानी लाने के लिए पाइप लानी बिछाया जा रहा है जिस पर सभी पाइप को जब्ती बना उखड़वाते हुवे शासकीय सम्प्पति के चोरी की मामला दर्ज की जाए |

