शोएब का धोनी संग फोटो से क्रिसमस विश, हुए ट्रोल

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व कैप्टन क्रिसमस के मौके पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए जब उन्होंने टीम इंडिया के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक पुरानी तस्वीर पोस्ट कर दी। 37 वर्षीय शोएब मलिक ने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें धोनी स्टंप्स के पास खड़े हैं और वह अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं।

पाकिस्तान के लिए 287 वनडे इंटरनैशनल और 35 टेस्ट मैच खेल चुके शोएब मलिक ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, ‘मेरी क्रिसमस दोस्तों। 25 दिसंबर बहुत मुबारक।’ इसके बाद भारतीय क्रिकेट प्रेमी और धोनी के फैंस ने उन्हें निशाने पर ले लिया।


पढ़ें,

इसके बाद बहुत से लोगों ने ऐसी तस्वीरें पोस्ट कीं जिन मुकाबलों में भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। कुछ और तस्वीरें भी पोस्ट की गईं, जिसमें पाकिस्तानी क्रिकेटर बेबस से दिख रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने पाकिस्तान की हार की पुरानी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- मेरी क्रिसमस भाई।

बता दें कि यह 7 साल पहले (25 दिसंबर 2012) खेले गए भारत-पाक मैच टी20 इंटरनैशनल मैच की तस्वीर है जो मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था। इस मुकाबले को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीता था। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 133 रन बनाए थे और पाकिस्तान ने यह मैच 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन बनाकर जीत लिया था। मैन ऑफ द मैच मोहम्मद हफीज ने 61 और शोएब मलिक ने नाबाद 57 रन की पारी खेली थी।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *