SA vs ENG: सैम करन के 4 विकेट, डि कॉक ने संभाला

सेंचुरियनस्पिनर सैम करन के चार विकेट के बावजूद क्विंटन डि कॉक ने 95 रन की अहम पारी खेलकर इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर सिमटने से बचाया। पहले दिन का खेल समाप्त होने पर साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट पर 277 रन बना लिए थे। एक समय साउथ अफ्रीका के 5 विकेट 111 रन पर गिर गए थे लेकिन डि कॉक ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की।

शुरुआत में आक्रामक शॉट्स खेलने वाले डि कॉक ने चाय तक 69 गेंद में 64 रन बनाए थे लेकिन बाद में 31 रन 59 गेंद में बनाए। करन ने उन्हें विकेट के पीछे लपकवाया। उन्होंने 57 रन देकर चार विकेट लिए। स्टुअर्ट ब्रॉड ने 52 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

देखें,

डि कॉक ने 128 गेंदों की अपनी पारी में 14 चौके लगाए। उनके अलावा जुबैर हमजा ने 39 रन का योगदान दिया।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *