तैमूर अली खान को फोटो खिंचवाना पसंद नहीं: सैफ अली खान

करीना कपूर खान का लाडला बेटा तैमूर सबसे फेमस स्टारकिड में से एक है। वह जहां भी जाता है वहां पपराजी पहले से मौजूद होते हैं, जो कैमरे में उसकी तस्वीरें कैद कर लेते हैं। तैमूर भी कैमरे को देख कई बार वेव करते दिख चुका है, जिससे माना जा रहा था कि उसे फोटो खिंचवाना पसंद है। लेकिन असल में यह स्थिति इसके ठीक उलट है।

सैफ अली खान ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि, ‘तैमूर के काफी ज्यादा फोटोज लिए जाते हैं, लेकिन उसे यह पसंद नहीं है। भला क्यों किसी बच्चे को उसकी आंखों के सामने इतने सारे फ्लैश चमकना पसंद आएगा?’

ऐक्टर ने आगे बताया कि पहले पपराजी उनके घर के बाहर भी खड़े रहते थे जो अब नहीं होता है। ‘पपराजी हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुके हैं लेकिन उनका हमारे घर के बाहर लगातार खड़ा रहना पड़ोसियों के लिए भी परेशानी बन रहा था। हालांकि, बाद में पपराजी स्थिति को समझे और उन्होंने घर के बाहर खड़े रहना बंद कर दिया।’ हालांकि, ऐक्टर ने आखिर में यह भी इच्छा जताई कि बाकी जगह पर भी पपराजी अगर तैमूर के कम फोटो लें तो ज्यादा अच्छा होगा।

बता दें कि, इन दिनों सैफ अली खान और अजय देवगन फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। यह मूवी 10 जनवरी 2020 को रिलीज की जाएगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *