
पेस ने ट्विटर पर लिखा, ‘मैं घोषणा करना चाहता हूं कि 2020 पेशेवर टेनिस खिलाड़ी के तौर पर मेरा आखिरी साल होगा।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘मुझे 2020 टेनिस कैलेंडर का इंतजार है जिसमे मैं चुनिंदा टूर्नमेंट खेलूंगा, टीम के साथ यात्रा करूंगा और दुनिया भर में अपने दोस्तों और प्रशंसकों के साथ जश्न मनाऊंगा।’
पढ़ें,
उन्होंने कहा, ‘आप सभी की वजह से मैं यहां तक पहुंचा हूं। मैं इस साल आप सभी को शुक्रिया कहना चाहता हूं।’ उन्होंने अपने माता पिता डॉक्टर वेस पेस, दोनों बहनों और बेटी को धन्यवाद दिया।
पेस ने लिखा, ‘मैं अपने माता पिता को उनके मार्गदर्शन, अनुशासन, उनके द्वारा बनाए गए माहौल और बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके सहयोग और विश्वास के बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच पाता।’ उन्होंने अपनी बड़ी बहनों और बेटी अयाना को भी धन्यवाद दिया।
पेस ने अपने प्रशंसकों से उनसे जुड़ी उनकी पसंदीदा याद भी शेयर करने को कहा जिसका हैशटैग होगा ‘वन लास्ट रोर।’ उन्होंने कहा, ‘2020 जज्बाती वर्ष होगा और मुझे आप सभी का इंतजार है।’
Source: Sports

