
दिग्गज सचिन तेंडुलकर (200 टेस्ट) सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटर हैं। वहीं, 150 या इससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की सूची में साउथ अफ्रीका के जैक कैलिस, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ, रिकी पॉन्टिंग और एलन बॉर्डर और वेस्ट इंडीज के चंद्रपॉल तथा पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।
पढ़ें,
एंडरसन ने अपना अंतिम टेस्ट एशेज सीरीज में खेला था, लेकिन इसके बाद वह चोटिल हो गए थे। वह लंबे समय बाद टेस्ट में उतरेंगे। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने एंडरसन के हवाले से लिखा है, ‘ऐसा लग रहा है कि मुझे प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले लंबा समय हो गया है। इसलिए कुछ ओवर फेंकना अच्छा होगा।’
उन्होंने कहा, ‘थोड़ी बहुत परेशानी होगी, लेकिन चार-पांच महीनों से नहीं खेला तो यह स्वाभाविक है। मैं वापसी कर खुश हूं।’
पढ़ें,
एंडरसन ने 20 साल की उम्र में टेस्ट पदार्पण किया था। उनका कहना है कि वह 2021 की एशेज सीरीज तक खेलना जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी खेलना चाहता हूं और इसलिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं, ताकि वापसी कर सकूं। मैं इसे पसंद करता हूं और अभी मेरे पास देने को बहुत कुछ है। इसलिए वापसी करने की भूख अभी भी काफी है।’
Source: Sports

