
रणजी मैच खेलेंगेबुमराह अपनी इंजरी के इलाज के बाद से वापसी के लिए लगातार कोशिश कर रहे थे। इस बीच उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान विशाखापत्तनम में टीम इंडिया के नेट्स में बोलिंग भी की। इससे पहले कि वह टीम इंडिया में वापसी करें उन्हें अपनी लय हासिल करने के लिए रणजी ट्रोफी का मैच खेलने को कहा गया है। वह सूरत में केरल के खिलाफ गुजरात के अगले रणजी मैच में खेलेंगे।
पढ़ें-
12 ओवर से अधिक नहीं करेंगे गेंदबाजीइसके लिए टीम के फिजियो नितिन पटेल की स्वीकृति मिल गई है। चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद खुद सूरत जा रहे हैं जहां वह बुमराह की वापसी पर नजर रखेंगे। सिलेक्टरों ने बुमराह के संदर्भ में गुजरात के कप्तान पार्थव पटेल को एक अहम सुझाव दिया है। पटेल से कहा गया है कि बुमहरा खेलेंगे, लेकिन दिन में 12 ओवर से अधिक नहीं करेंगे।
क्यों दी ऐसी सलाह
इस बारे में फास्ट बोलर पर नजर रखने वाले सूत्र ने बताया कि भारत को अगले वर्ष 21 फरवरी से पहले कोई टेस्ट मैच नहीं खेलना है। ऐसे में लाल बोल वाली क्रिकेट के लिए उन्हें लेकर कोई जल्दी नहीं है, लेकिन आगामी सीरीज से पहले कोई मैच नहीं है, इसलिए हमने सलाह दी है कि उनसे अधिक गेंदबाजी नहीं कराई जाए।
Source: Sports

