देखिए, 'हुड़-हुड़ दबंग' की शूटिंग का विडियो, MP के घाट पर मस्ती करते दिखे सलमान खान

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म इस साल बॉलिवुड की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने इस फ्रैंचाइजी और सलमान के फैंस के बीच पहले ही छाए हुए हैं। फिल्म के मेकर्स ने हुड़-हुड़ दबंग गाने का बिहाइंड द सीन विडियो शेयर किया है।

यह गाना मध्यप्रदेश के महेश्वर घाट पर शूट हुआ है, इसमें दिखाई दे रहा है कि यह पूरी जगह कैसे गाने के लिए सजाई गई है। सलमान के साथ पूरी टीम यहां मस्ती करती दिखाई दे रही है।

फिल्म दबंग फ्रैंचाइजी की तीसरी इंस्टॉलमेंट है। सलमान खान के अलावा इसमें सोनाक्षी सिन्हा और साउथ सुपरस्टार सुदीप भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी डेब्यू कर रही हैं।

दबंग 3 को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। यह 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी।

Source: Bollywood

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *