युवा कांग्रेस ने किया ईद ए मिलादुन्नबी के जुलूस का भव्य स्वागत
रायपुर :- 10 /11/2019 छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर साहब के जन्मदिन ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले जुलुस ए मोहम्मदी का भव्य स्वागत जय स्तंभ चौक पर किया गया।
युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव अशरफ हुसैन ने बताया की ईद मिलादुन्नबी के अवसर विशेष रूप से जयस्तंभ चौक पर बने मंच से छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर,रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा, रायपुर उत्तर विधायक कुलदीप जुनेजा, रायपुर पश्चिम विधायक विकास उपाध्याय,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन,शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे जी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी, ने जुलूस का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। एवं जुलूस में केक, बिस्किट और चॉकलेट भी बाटा गया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवीन चंद्राकर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा,युवा नेता आकाश तिवारी,वरिष्ठ नेता शेख शकील,जावेद खान दद्दा, मोहम्मद इमरान,अवैश अशरफी, नवाज़ खान, मोहम्मद फ़हीम, मो नसीम, अज़हर अशरफी, संजू यादव, सुरेंद्र सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के साथी गण शामिल हुए।

