Afroj khwaja:-छ.ग राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिज़वी ने दी ईद-ए-मिलादुन नबी की मुबारकबाद

Ayan News: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिज़वी ने ईद-ए-मिलादुन नबी की मुबारकबाद दी और दुआ की के प्रदेश और पूरे देश मे अमन चैन कायम रहे। सलाम रिज़वी ने कहा
हजरत मोहम्मद साहब ने इंसान को इंसान से जोडऩे, आपसी भाईचारा, दूसरे धर्मों के प्रति सम्मान और एकता की जो तालीम दी थी, वह किसी वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए थी। उन्होंने कहा कि हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को मानवता की राह दिखाई। आज की परिस्थितियों में हज़रत मोहम्मद साहब का संदेश और अधिक प्रासंगिक है। कहा कि उनके बताए रास्ते पर चलकर संसार में भाई-चारा व अमन-चैन का माहौल कायम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *