
साउथ अफ्रीका ने फॉलोऑन करते हुए अपने 8 विकेट तीसरे दिन सोमवार तक गंवा दिए और स्टंप्स तक उसका स्कोर 132 रन रहा। इसके बाद चौथे दिन दो ही ओवर में भारत ने मैच जीत लिया। दिन के दोनों विकेट शाहबाज नदीम ने झटके। उन्होंने पारी के 48वें ओवर की 5वीं गेंद पर डि ब्रुयन (30) और अगली ही गेंद पर लुंगी गिडी (0) को शिकार बनाया।
(देखें, )
ऐसा रहा तीसरे दिन का हालसाउथ अफ्रीकी बल्लेबाज सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट की तरह इस मैच में भी भारतीय गेंदबाजों का टिककर सामना नहीं कर सके और एक के बाद एक सस्ते में आउट होते चले गए। दूसरी पारी में तीसरे दिन तक सबसे अधिक विकेट मोहम्मद शमी ने लिए और 3 बल्लेबाजों को पविलियन की राह दिखाई जबकि पेसर उमेश यादव को दो विकेट मिले। अश्विन और जडेजा के खाते में एक-एक विकेट है।
साउथ अफ्रीका की पहली पारी 162 रन पर सिमटीइससे पहले साउथ अफ्रीका की पहली पारी सोमवार को ही महज 162 रनों पर सिमट गई थी। इसके बाद भारत ने उसे फॉलोऑन के लिए आमंत्रित किया था। भारत ने अपनी पहली पारी 9 विकेट पर 497 रन बनाकर घोषित की थी जिसमें रोहित शर्मा (212) ने दोहरा शतक और अजिंक्य रहाणे (115) ने शतकीय पारियां खेलीं।
Source: Sports

