सिंधु ने पीएम मोदी के अभियान को सपॉर्ट किया

नई दिल्लीवर्ल्ड चैंपियन भारत की बैडमिंटन स्टार ने प्रधानमंत्री के ‘भारत की लक्ष्मी’ अभियान का समर्थन किया है। उन्होंने सोमवार को एक विडियो शेयर किया जिसमें वह और बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आ रही हैं।

विडियो में सिंधु और दीपिका समाजसेविका सिंधुताई सप्काल के बारे में बताती नजर आ रही हैं। विडियो में दोनों बता रही हैं- कहते हैं कि एक लक्ष्मी अपने घर में समृद्धि और सुख लाती है लेकिन सिंधु ताई जैसे देश की बेटियां पूरे भारत का नाम रोशन करती हैं। यह दीवाली ऐसी ही भारत की लक्ष्मियों के नाम करें।

पीएम मोदी की सोच पर आधारित अभियानदरअसल यह अभियान पीएम नरेंद्र मोदी की सोच पर आधारित है। उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा था कि क्या इस दीवाली ऐसी महिलाओं का सम्मान हम कर सकते हैं, भारत की इस लक्ष्मी के सम्मान का कार्यक्रम कर सकते हैं। उन्होंने कहा था कि हमारे आसपास कई ऐसी बेटियां, बहुएं, महिलाएं होंगी जो अपनी मेहनत, लगन और टैलेंट से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं, असाधारण काम कर रही होंगी। उन्होंने सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा भारत की लक्ष्मी हैशटैग (#BharatKiLaxmi) के साथ ज्यादा से ज्यादा कहानियां शेयर करने को भी कहा था।

कौन हैं सिंधु ताईमहाराष्ट्र की सिंधु ताई एक समाजसेविका हैं जो अनाथ बच्चों के लिए काम करती हैं। उनकी शादी महज 10 साल की उम्र में उनसे अधिक उम्र के व्यक्ति से कर दी गई थी। कुछ सालों बाद आगे पढ़ने की इच्छा जताई तो ससुराल वालों ने विरोध करते हुए उन्हें घर से निकाल दिया था। तब वह गर्भवती थीं। उन्होंने काफी समय तक ट्रेनों में भीख मांगी और श्मशान घाट तक में रातें बिताईं। बाद में उन्होंने अनाथ बच्चों को सहारा देना शुरू किया और आज 1000 से ज्यादा अनाथ बच्चों की वह मां हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *