गांगुली को बधाई देते छलका युवराज का दर्द, काश!

नई दिल्ली
BCCI अध्यक्ष के पद के लिए पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली के नाम को आगे किए जाने के बाद से ही दिग्गज उन्हें अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहे हैं। अब ने उन्हें बधाई दी है और यह उम्मीद भी जताई है कि इससे दूसरे प्रशासनिक अधिकारी भी खिलाड़ी के नजरिए से परिस्थितियों को समझ सकेंगे। उन्होंने कहा कि काश आप उस वक्त प्रेजिडेंट होते जब योयो टेस्ट करवाया जा रहा था। गांगुली ने उनको जवाब देते हुए धन्यवाद भी कहा।

दरअसल 2017 में योयो टेस्ट पास करने के बावजूद युवराज सिंह को टीम में नहीं लिया गया था और इसके बाद वह बाहर ही रहे। 2019 में उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी। युवराज ने इसपर बेहद दुख जताया था और कहा था, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मुझे घर में बैठना पड़ेगा। 36 साल की उम्र मैंने योयो टेस्ट की तैयारी की और पास किया बावजूद इसके मुझे कहा कि गया कि घरेलू मैच खेलो।’

सौरभ गांगुली 23 अक्टूबर को अध्यक्ष पद संभालेंगे। उनके विरुद्ध कोई उम्मीदवार न होने की वजह से वह निर्विरोध अध्यक्ष बनेंगे। शुक्रवार को युवराज ने ट्विटर पर लिखा, ‘व्यक्ति जितना महान होता है उसका सफर भी उतना ही बड़ा होता है! भारतीय कप्तान से लेकर तक। यह एक बड़ा अवसर है कि कि प्रशासन में जाकर एक क्रिकेटर लोगों को खिलाड़ियों का नजरिया समझा सके। काश आप तब बीसीसीआई प्रेजिडेंट होते जब योयो की डिमांड थी। गुड लक दादी।’ बता दें कि सचिन तेंडुलकर ने भी बधाई देते वक्त गांगुली को ‘दादी’ लिखा था।

युवराज ने अपने संदेश के साथ घूसे की इमोजी भी बनाई। गांगुली ने जवाब दिया, ‘धन्यवाद द बेस्ट, आपने भारत के लिए वर्ल्ड कप जीता, अब गेम के लिए कुछ और अच्छा करने का समय है…आप हमारे सुपरस्टार हैं…गॉड ब्लेस यू।’ बता दें कि गांगुली 10 महीने के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष बनने जा रहे हैं।

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *