स्मृति ईरानी 20 और 22 अक्टूबर को अमेठी में रहेंगी

अमेठी, 19 अक्टूबर :भाषा: केंद्रीय मंत्री और क्षेत्र की सांसद स्मृति ईरानी 20 और 22 अक्टूबर को अमेठी के दौरे रहेंगी। 22 अक्टूबर को स्मृति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन भी मौजूद रहेंगी। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि 20 अक्टूबर को स्मृति ईरानी अमेठी में गांधी संदेश यात्रा में शामिल होंगी। वह 22 अक्टूबर को उप्र की राज्यपाल आनंदी बेन के साथ अमेठी के दौरे पर रहेंगी। चौहान ने बताया कि 22 अक्टूबर को राज्यपाल के साथ स्मृति ईरानी अमेठी जिला अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। उसके बाद वह वापस चली जायेंगी। अमेठी में महात्मा गांधी संकल्प पद यात्रा के तहत भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव का भ्रमण कर बापू के विचारों को रखने के साथ ही नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाएं जनता के बीच गिना रहे हैं। अमेठी में इस पद यात्रा की अगुवाई भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी कर रहे हैं। स्मृति ईरानी 20 अक्टूबर को इस पद यात्रा में शामिल होंगी। सिंह ने बताया कि 20 अक्टूबर को स्मृति अमेठी के जगदीशपुर में यात्रा में भाग लेने के बाद वापस दिल्ली चली जायेंगी।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *