भारत vs सा. अफ्रीका रांची टेस्ट, लाइव स्कोर & अपडेट्स

रांची
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) मैदान पर आज से खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। विशखापत्तनम में खेले गए पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 203 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी, जबकि दूसरा मैच पारी और 137 रनों से जीता था। एमएस धोनी के घरेलू मैदान पर भारतीय टीम ने एकमात्र टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला है, जो ड्रॉ रहा था।

रोहित शर्मा का अर्द्धशतक
रोहित शर्मा ने 86 बॉल पर अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां अर्द्धशतक है।

29वां ओवर, भारत के 100 रन पूरे
भारत ने 29 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 100 रन पूरे कर लिए हैं। अजिंक्य रहाणे काफी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं। उधर रोहित शर्मा भी क्रीज पर जमे हैं। रहाणे ने रबाडा के इस ओवर में दो चौके मारे। रहाणे अभी 42 बॉल पर 40 रन और रोहित शर्मा 83 बॉल पर 48 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहले सत्र का खेल खत्म, भारत ने बनाए 71/3 रन
पहले सत्र में भारत ने 23 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 38 रन और अजिंक्य रहाणे 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। विराट कोहली, मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा पविलियन लौट चुके हैं।

मैच का पहला छक्का
एनरिक नॉर्टजे की बॉल पर रोहित शर्मा ने जड़ा मैच का पहला सिक्स। रोहित अभी 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 71 रन।

तीसरा झटका, कैप्टन कोहली आउट!
कप्तान विराट कोहली 22 बॉल पर 12 रन बनाकर आउट हो गए। एनरिक नॉर्टजे ने उन्हें LBW किया। अब तक भारत का स्कोर 39 रनों पर तीन विकेट हो गया है। भारत की स्थिति अभी तक मजबूत नहीं दिखाई दे रही है। अजिंक्य रहाणे बैटिंग के लिए मैदान में उतरे हैं।

15वां ओवर, लुंगी एंगिडी
रोहित शर्मा ने तीसरी बॉल पर लगाया चौका। रोहित 15 रन और विराट कोहली 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर अब तक दो विकेट पर 37 रन।

पुजारा के रूप में दूसरा विकेट
9वें ओवर में रबाडा ने अपना दूसरा शिकार चेतेश्वर पुजारा को बनाया। पुजारा खाता नहीं खोल सके और पगबाधा होकर पविलियन लौट गए। भारत का स्कोर 16/2

10 रन बनाकर मयंक आउट, रबाडा को मिली सफलता
कगीसो रबाडा की बॉल पर मयंक अग्रवाल महज 10 (19 बॉल) रन बनाकर आउट हुए। एल्गर ने उनका कैच लपका। भारत ने पांच ओवर में अब तक कुल 12 रन बनाए हैं। चेतेश्वर पुजारा बैटिंग के लिए मैदान में उतरे हैं।

पहला ओवर कगीसो रबाडा के हाथ में
इस ओवर में मयंक अग्रवाल ने एक चौका लगाया। इसके अलावा दो रन लिए। इसके साथ ही ओवर में कुल 6 रन मिले।

ऐसा है भारत-साउथ अफ्रीका के बीच रेकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक कुल 38 टेस्ट मैच खेले गए जिनमें से 13 में टीम इंडिया जीती जबकि 15 में उसे हार झेलनी पड़ी। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 10 मैच ड्रॉ रहे। यदि विराट कोहली की टीम रांची टेस्ट जीतने में कामयाब होती है तो वह इस रेकॉर्ड में भी सुधार करेगी।

विराट खेलेंगे नंबर-वन के लिए दांव
एशेज सीरीज से पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तो उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान भी हासिल कर लिया। स्मिथ से पहले यहां विराट कोहली लगातार 13 महीनों से नंबर 1 पर काबिज थे। मौजूदा टेस्ट रैंकिंग में विराट 936 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर हैं और वह यहां पहले स्थान पर काबिज स्टीव स्मिथ से मात्र 1 अंक पीछे हैं। अब एक बार फिर विराट की निगाह नंबर 1 पोजिशन पर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही मौजूदा सीरीज में उनका बल्ला रंग में है।

साउथ अफ्रीका ने किए पांच बदलाव
दक्षिण अफ्रीका ने इस मैच के लिए कुल पांच बदलाव किए हैं। एडिन मार्कराम, वार्नोन फिलेंडर, थेयुनिस डे ब्रयून, सेनुरान मुथुसामी और केशव महाराज के स्थान पर जुबायर हम्जाए, हेनरिक क्लासन, जॉर्ज लिंडे, लुंगी एंगिडी और डेन पीट को मौका दिया है। लिंडे अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेलेंगे जबकि मार्कराम चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हुए हैं।

संभावित टीमें

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, उमेश यादव, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जाडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शाहबाज नदीम, मोहम्मद शमी

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डीन एल्गर, तेंबा बावूमा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एनरिक नोर्टजे, कागिसो रबाडा, जुबैर हमजा, हेनरिक क्लासेन, जॉर्ज लिंडे, डेन पीट, लुंगी एंगिडी

Source: Sports

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *