विवाहिता की हत्या के प्रयास के मामले में ससुर गिरफ्तार

नोएडा, 16 अक्टूबर (भाषा) दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहिता को छत से धक्का देकर उसकी हत्या के प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे महिला के ससुर को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वांछित कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बुधवार को बताया कि पांच सितंबर को दीपक नामक एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि उसकी बहन काजल के पति महेश, ससुर उदयराम, देवर उमेश आदि ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर उसे छत से धक्का देकर उसकी हत्या का प्रयास किया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने महिला के ससुर उदय राम को गिरफ्तार किया है जो फरार था। उन्होंने बताया कि इस मामले में वांछित अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

Source: Uttarpradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *