जन संघर्ष मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

jan-sangharsh-morcha-warns-opposed-the-arrest-of-the-villagers-by-saying-that-they-are-naxalites

जन संघर्ष मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी

नक्सली बताकर हुई ग्रामीणों की गिरफ़्तारी का किया विरोध

jan-sangharsh-morcha-warns-opposed-the-arrest-of-the-villagers-by-saying-that-they-are-naxalites

Syed Javed Ali
मंडला – सोमवार को मवई ब्लॉक मुख्यालय पर जन संघर्ष मोर्चा “जसमो” की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जसमो संयोजक विवेक पवार ने कहा कि संगठन के युवाओं को नक्सलियों का सहयोगी बताकर विधि विरुद्ध अधिनियम की धारा 13 (2) के तहत जेल पहुंचाने की कार्यवाही का हम पुरजोर विरोध करते हैं। पुलिस प्रशासन केस वापस ले अन्यथा हम अनिश्चितकालीन “न्याय दो या जेल दो” आंदोलन करने बाध्य होंगे।

बैठक में जनपद सदस्य भागी बाई ने कहा कि हम जिले में पुलिस के मुखिया से अनुरोध करते हैं कि हमारे बच्चों को हम तक बाइज्जत पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करें। सामाजिक कार्यकर्ता चरण परते ने ग्रामीणों की एकजुटता पर जोर दिया। मड़फा सरपंच कंवलसिंह ने आगाह किया कि वन और पुलिस प्रशासन का आने वाले दिनों में और भी खतरा है। जसमो के स्थानीय मुखिया सुद्धुसिंह मरावी ने हर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की जरूरत पर बल दिया। बैठक के अंत में जसमो संयोजक विवेक पवार ने स्पष्ट किया कि नक्सली समस्या के उन्मूलन में हम पुलिस के साथ हैं, लेकिन किसी निर्दोष पर हम अन्याय बर्दाश्त नहीं करेंगे।

विवेक पवार ने बताया कि इस माह के प्रथम शनिवार को साप्ताहिक बाजार मवई से ग्राम ओरा घुघरा के बैगा प्रेम लाल और देव सिंह व वन ग्राम सठिया के लक्ष्मण पेंनदो अपने रोजमर्रा की जरूरतों का सामान लेकर गाँव लौट रहे थे तभी पुलिस ने इन्हे नक्सलियों का मददगार बताते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्यकहि से पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त है। हमारी मांग है कि निर्दोष ग्रामीणों को तत्काल रिहा किया जाये और इनके ऊपर लगी झूटी धराये हटाई जाये। मांग न मानने पर हमें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *