डहरिया ने यूपी में पुनिया के बेटे के लिए मांगा वोट

रायपुर
नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने उत्तर प्रदेश के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के नेवली और पोराई में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए वोट मांगे। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के बेटे के पक्ष में वहां माहौल बताया जा रहा है। मंत्री डहरिया ने आज-कल में जैदपुर विधानसभा के विभिन्न गांवों का दौरा किया।

उन्होंने गांव गांव में ग्रामीणों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित के कार्यों के बारे में बताया। वहीं कांग्रेस सरकार बनते ही चुनाव पूर्व अपने किए गए वादों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया को वोट देने की अपील की।

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *