पुलिस कर्मी से बाइक सवार युवकों ने मांगी साइड, नहीं दी तो कर दी पिटाई

बुरहानपुर
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले (Burhanpur District) में पुलिस लाईन से थाने जा रहे एक पुलिसकर्मी (Police Staff) की अज्ञात बाइक सवारों (Bikers) ने  पिटाई (Beaten) कर दी. दरअसल, बाइक सवार युवक पुलिस कर्मियों से साइड मांग रहा था. पुलिस कर्मी ने साइड नहीं दी, इसलिए युवक गुस्से में आ गए और जमकर पिटाई कर दी. अज्ञात बाइक सवारों ने पुलिस लाइन में तैनात शक्ति सिंह तोमर की पिटाई कर दी. शक्ति सिंह तोमर के साथ एक अन्य पुलिसकर्मी वर्दी में भी उसके साथ वहां मौजूद था, लेकिन आरोपी युवकों ने इसकी रत्ती भर परवाह नहीं की.

बुराहनपुर के एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि इस घटना का पूरा वीडियो एक रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया. पुलिस कर्मी की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया.

इस वीडियो फुटेज के आधार पर पीड़ित आरक्षक की शिकायत पर लालबाग पुलिस ने भूषण चौहान नामक युवक व उसके तीन साथियों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Source: Madhyapradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *