अफरोज ख़्वाजा: अफरोज ख़्वाजा: रेत माफ़िया के हौसले इतने बुंलन्द है कि रेत उत्खनन में पूरी तरह प्रशासन द्वारा पाबंदी लगाई जाने के बावजूद अवैध तरीके से रेत खदानों में दबंगई से कब्जा जमाये हुवे है लाखों रुपये खर्च कर दिन के उजाले साहूकार बनकर हाईवा के निकासी के लिए रेम बनाते है और रात होते ही रेत निकलने का काम करने मे लगा जाते है। जिनके पास न पीट पास होता है और न ही कोई दस्तावेज और धड़ल्ले से अवैध रेत उत्खनन व परिवहन को रात भर अंजाम देते है ।
कार्यवाही करने पहुचे जिले के खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी एस. एल. नागेश ने बताया कि शिकायत प्राप्त होने पर जब मौके पर पहुचे तो 3 हाईवा रेत से भरी हुई थी। जिसे जप्त किया गया और दो चैन माउंटेन को सील कर आगे की कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत किया जाएगा। साथ ही जो रेम बनाया गया है उसे तोड़ा जाएगा और जब तक नियमतः रेत खदान स्वीकृत नही हो जाता तब तक रेत उत्खन्न व परिवहन बंद रहेगा। साथ ही कहा अगर और कही इस तरह अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है तो उस पर भी कार्यवाही किया जाएगा। बहरहाल रात में हुए इस बड़ी कार्यवाही से रेत माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पकड़ी गयी सभी गाड़ी वाले मशीन मालिक अपनी गाड़ी छोड़वाने के जुगाड़ लगा गए है
एनजीटी के तहत कार्यवाही की मांग।
मामले को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानी राष्ट्रीय हरित अधिकरण के तहत कार्यवाही की मांग किया जा रहा है क्यो को आशंका लगाया जा रहा है कि कार्यवाही में लीपापोती हो सकता है।क्यो की रेत माफ़िया सील की हुई चैन माउंटेन और हाईवा को छुड़ाने में एड़ी चोटी एक कर रहे है । यह कार्यवाही की मांग इस लिए किया जा रहा है क्यो की कार्यवाही करते वक्त नदी के अंदर चैन माउंटेन लावारिश पाया गया है ऐसा अधिकारी का कहना है। जब कि मौके पर तीनो हाईवा को चैन माउंटेन से लोड किया गया था। और जब अधिकारी वहां पहुचे तो रेत माफ़िया सहित, चैन माउंटेन ऑपरेटर देखते ही फरार हो गए।

