भ्रष्टाचार में डूबे भूमाफ़ियाओं का आरोप लगाना हास्यास्पद : शाहिद

रायपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा शंकर नगर मण्डल  के उपाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने कहाभ्रष्टाचार में डूबे भूमाफ़ियाओं का आरोप लगाना हास्यास्पद

कालीमाता वार्ड के तथा कथित कांग्रेसी नेता द्वारा हाट बाज़ार मामले में लगाये गये आरोप के पहले उन्हें खुद के गिरेबान में झांक लेना चाहिये! अजीत जोगी शासनकाल में मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत मोतीबाग के सामने से हटाएँ गये व्यापारियों को शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर जो दुकाने दी जानी चाहिये थी,उसमें एक दुकान इसी तथा कथित नेता की है!

उन्हें ये दुकान किस नियम के तहत दी गई??? किसके कहने पर दी गई??? इस सवाल का जवाब देने में आज भी अधिकारी कतराते है! और कालीमाता वार्ड हाट बाज़ार में चबूतरा से लेकर बड़ी दुकानों तक में कई कांग्रेसी नेताओं का नाम शामिल है,उनका नाम ज़ाहिर करने में शायद इस स्वयंभू नेता जी को पसीनें छूट रहे है और मज़े की बात की कांग्रेस का महापौर रहते हुए ये आबँटन किया गया है तो इसका मतलब इन्हें अपने महापौर को भी कठघरे में खड़ा करना चाहिये??

रही बात कार्यों के सम्बंध में टेण्डर आदि प्रक्रिया की तो अधिकारियों एवं वार्ड पार्षद को बदनाम करने से पहले उन्हें अपनी अक़्ल लगानी चाहिये कि बहुत से जनहितकारी कार्य ऐसे होते है जिन्हें काग़ज़ी कार्यवाही तक रोका जाना सम्भव नहीं होता है, इसीलिये सम्बंधित कार्य को पूर्ण करने के बाद भी टेंडर आदि की प्रक्रिया की जा सकती है,ऐसा बहुत से मौक़े पर किया जाता है,

इसका ताज़ा उदाहरण कुछ माह पहले मंत्री जी द्वारा अपने घर के आसपास लगभग एक करोड़ रुपये के कार्य को बीस से पच्चीस टुकड़ों में बाँटकर अपने पसंदीदा ठेकेदारों से कराया गया था जो मुख्य अख़बारों में चर्चा का विषय था,उन सभी कार्यों को पूर्ण करने के लगभग दो माह बाद टेंडर प्रक्रिया की गई थी तब क्या ये नेता जी सो रहे थे??या इनकी आँखो में पट्टी बंधी थी??

तब उन्होंने शिकायत क्यू नहीं की??हाट बाज़ार मामले में उन्हें इसलिये भी पेट में दर्द हो रहा होगा कि उनके पसंदीदा ठेकेदार को कार्य नहीं मिल पाया जिसकी वजह से उनके आका की फ़ोटो वहाँ नहीं लग पाई!

इस स्वयंभू नेता जी को ज़मीन का सौदागर कहा जा सकता है क्यूँकि वार्ड में उनकी नज़र सिर्फ़ सरकारी ज़मीनों पर रहती है लेकिन वार्ड पार्षद एवं ज़ोन तीन अध्यक्ष डा.प्रमोद साहू जी की सक्रियता की वजह से उनके मंसूबे क़ामयाब नहीं हो पा रहे है जिसके कारण इस तरह के बेबुनियाद और घटिया आरोप प्रत्यारोप कर रहे है!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *