अफरोज ख़्वाजा :- चूना पत्थर खदान में अवैध उत्खनन की शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं

ताकि सनद रहे:अपर कलेक्टर ने पूर्व में दिए थे आदेश की दोषियों पर कार्यवाही शुरू करने में क्यू हो रहा लेट लतीफ़, परंतू भृष्टचार में संलिप्त अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत की वजह से नही हुई अभी तक कोई कार्यवाही, मामले को दबाने में जुटा भृष्ट अधिकारी

क्या है मामला

रायपुर। रायपुर से लगे हुए नरदहा में चूना पत्थर उत्खनन खदान में अवैध उत्खनन तथा लोक आवागमन मार्ग पर कब्जा कर बंद करने के बावजूद खनिज अमले ने कोई भी कार्यवाही नहीं की है इस संबंध में रायपुर निवासी राजेश मिश्रा द्वारा शिकायत करने एवं शिकायत को सही पाने के बाद भी खनिज विभाग द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं करना समझ से परे।

मामले के संबंध में शिकायतकर्ता राजेश मिश्रा ने बताया कि रायपुर जिले के अंतर्गत ग्राम नरदहा में दिनेश बड़वानी द्वारा खसरा नंबर 1946 रकबा 4.10 एकड़ में संचालित चुनाव पत्थर खदान मैं खदान से लगे हुए 20 फीट चौड़े और लगभग 130 फीट लंबा सड़क मार्ग है जिसे खदान संचालक द्वारा पूर्णता उत्खनन करते हुए समाप्त कर दिया गया है कदम संचालक के इस कृत्य की जानकारी कि उन्होंने लगभग साल भर पहले जिला खनिज अधिकारी को लिखित शिकायत के रूप में की थी जिसे संज्ञान लेते हुए जिला खनिज अधिकारी रायपुर द्वारा खदान का विधिवत सीमांकन दिनांक 10:10 2018 को कराया गया जहां मौके पर शिकायत को सही पाया गया किंतु उक्त सीमांकन कार्य के पश्चात आज दिनांक तक खदान संचालक पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

मामले के बारे में मिश्रा ने बताया कि उपरोक्त बातों से साफ होता है कि खनिज अमले की मिलीभगत के चलते संचालक पर शिकायत सही पाए जाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है उन्होंने कहा कि मामला भ्रष्टाचार से संबंधित होने के बाद भी इस पर कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके द्वारा सूचना के अधिकार के तहत आगे की गई कार्यवाही की जानकारी मांगी गई है उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में विभाग ने उचित कार्यवाही नहीं की होगी तो वे इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी करेंगे और साथ ही न्यायालय की शरण में भी जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *