छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगलपुर के अंतर्गत आने वाली समस्त वक्फ सम्पत्तियों के प्रबंध, सुरक्षा, निगरानी के सम्बंध में 7 सदस्यीय ऑब्जर्वर दल का गठन आगामी आदेश पर्यन्त किया गया है।
यह ऑब्जर्वर दल दिनांक 02.10.2019 से दिनांक 04.10.2019 तक तीन दिवसीय जगदलपुर प्रवास पर रहेगा। ऑब्जर्वर दल में निम्नलिखित सदस्य नियुक्त किये गये हैं 1. काजी मुफ्ती मो.शहाबुद्दीन, सदस्य, छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर 2. मो.ताहिर, सेक्रेटरी, छ.ग.ज़कात फाउंडेशन, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, रायपुर, छ.ग. 3. संजय गजभिये, अधिवक्ता, रायपुर छ.ग. 4. सादिक अली, अधिवक्ता, रायपुर छ.ग. 5. एस.के.पाण्डेय, अधिवक्ता, रायपुर छ.ग. 6. शाहिद इकबाल, अधिवक्ता, रायपुर छ.ग. 7. शब्बीर कुरैशी, रायपुर छ.ग. ।
ऑब्जर्वर दल के सदस्य इस दौरे में अंजुमन इस्लामिया कमेटी जगलपुर, अधोसंरचना कमेटी, जगदलपुर के सदर/सदस्यों से चर्चा कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की समीक्षा करेंगे, वक्फ की सम्पत्तियों के सर्वे, वक्फ सम्पत्तियों से सम्बंधित न्यायालयीन प्रकरणों की जानकारी के सम्बंध में, वक्फ सम्पत्तियों से होने वाली आय–व्यय के सम्बंध में, वक्फ सम्पत्तियों पर अवैध कब्जे के सम्बंध में, वक्फ सम्पत्तियों के किरायेदारों के सम्बंध में जानकारी लेंगे ।
समस्त वक्फ सम्पत्तियों के दस्तावेजों एवं अभिलेखों का अवलोन करेंगे तथा वक्फ सम्पत्तियों का स्थल निरीक्षण भी करेंगे साथ ही जगदलपुर की समस्त वक्फ सम्पत्तियों के दस्तावेजों/अभिलेखों का अवलोकन, स्थल निरीक्षण करने के पश्चात् वक्फ सम्पत्तियों की समीक्षा की जायेगी। आवश्यक होने परकलेक्टर महोदय एवं अपर सर्वे आयुक्त वक्फ जिला जगदलपुर व पुलिस अधीक्षक महोदय, जगदलपुर से भेंट कर चर्चा करेंगे।
इसके अतिरिक्त जगदलपुर के विभिन्न सामाजिक एवं विभिन्न समुदाय के लोगों से चर्चा एवं व्यक्तिगत भेंट करेंगे। तत्पश्चात् जांच प्रतिवेदन तैयार कर कार्यालय, छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड, रायपुर में जमा करेंगे जिसके आधार पर छ.ग.राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

