ग्राम पंचायत रायकेरा केनापारा के शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में चांद समूह के अध्यक्ष सोनमती, सचिव सुलोचनी द्वारा मध्याह्न भोजन का संचालन किया जाता है. शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन लागू इसलिए किया गया है ताकि विद्यार्थियों को अच्छा पौष्टिक भोजन मिल सके. शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती दुर्गावती कुशवाहा के द्वारा मध्यान भोजन में गुणवत्ताहीन
तेल उपयोग मे लाया जा रहा था? जिसका विरोध ग्रामीणों द्वारा मौके पर किया गया. यदि ग्रामीणों द्वारा आज इसका विरोध नहीं किया होता तो हर रोज की तरह इस बार भी खराब तेल का उपयोग कर यमराज को न्यौता दिया जाता?. चांद समूह द्वारा ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी में मध्यान भोजन का संचालन किया जाता है. समूह पैसा बचत करने के चक्कर में बच्चों को गुणवत्ताहीन तेल का सेवन कराया जा रहा है. समूह के इस कृत्य को देखकर ग्रामीणों के द्वारा इसका विरोध किया गया. ऐसे ही शासकीय माध्यमिक शाला एवं शासकीय प्राथमिक पाठशाला में मध्यान्ह भोजन रसोईया, एवं संचालन कर्ता के द्वारा विद्यार्थियों को गुणवत्ताहीन तेल खिलाकर विद्यार्थियों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था. समूह के इस गुणवत्ताहीन कार्यो का प्रधान पाठक के द्वारा विरोध किया गया था उसके बाद भी गुणवत्ताहीन तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है

