रायपुर। महर्षि वाल्मीकि वार्ड के अंतर्गत राजीव गांधी नगर के निवासियों ने भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव को समस्या निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा। चूंकि विगत दिनों नगर निगम द्वारा राजीव गांधी नगर के झुग्गी निवासियों को मकान हस्तांतरण के लिए नोटिस प्रदान किया गया और उन्होंने जानकारी दी कि वे जिस स्थान पर रह रहे हैं वह सरकारी जमीन है। वहां के निवासियों ने उसी जगह पर मकान बना के देने की मांग की है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने निवासियों को आश्वस्त किया कि वे नगर निगम आयुक्त से चर्चा करके समस्या का निराकरण जल्द से जल्द करेंगे।
Afroj khwaja राजीव गाँधी नगर झुग्गी वासियो नें संजय श्रीवास्तव को समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपा

