*महादेव सट्टा सहित दर्जनों ऑनलाइन बेटिंग, मनी गेमिंग से सरकार जीएसटी, आयकर वसूल रही है और भाजपाई प्रोटेक्शन मनी*

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी


*महादेव सट्टा सहित दर्जनों ऑनलाइन बेटिंग, मनी गेमिंग से सरकार जीएसटी, आयकर वसूल रही है और भाजपाई प्रोटेक्शन मनी*

*ट्रिपल इंजन सरकार के संरक्षण में ही पूरे प्रदेश में ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टे का नेटवर्क फल-फूल रहा है*
रायपुर/28 अगस्त 2026। ऑनलाइन बेटिंग और मनी गेमिंग संचालकों के खिलाफ कार्रवाई के दावों पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र सरकार और उसके अधीन आने वाली जांच एजेंसियां पिछले 4 साल से महादेव सट्टा के संचालकों को पकड़ने का दावा हर 3-4 महीनों में करती रही है लेकिन किसी भी डायरेक्टर, प्रमोटर को अब तक पकड़ कर लाया नहीं गया है, उल्टे भाजपा की सरकार इन सट्टा ऐप चलाने वालों से भारी भरकम जीएसटी और आयकर वसूल रही है। सत्ता में बैठे लोग प्रोटेक्शन मनी बटोर रहे हैं और सरकार झूठे दावे कर रही है। सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल और सोनी को गिरफ्तार करके और भारत लाने का दावा पिछले 3 साल में 6 बार कर चुके हैं लेकिन हकीकत सबके सामने है। सच यही है कि ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार में सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर खुलेआम सट्टे का विज्ञापन चल रहा है, केंद्रीय सूचना प्रसारण विभाग की क्या जिम्मेदारी है? सरकार भारी-भरकम जीएसटी और इनकम टैक्स वसूल रही है, भाजपा के नेता प्रोटेक्शन मनी बटोर रहे हैं। विगत दिनों प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी और मोदी के बेहद करीबी हिरेन जोशी, हितेश शाह, प्रसार भारती के नवनीत सहगल और लॉ कमीशन के लोगों की संलिप्तता सर्वविदित है। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक और भाजपा के पूर्व विधायक के पुत्र विकास गर्ग एक्सपोज़ हो चुके हैं, भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं के साथ उनके संबंध भी उजागर है, सट्टे की काली कमाई में वर्चस्व और हिस्सेदारी के हिसाब से कार्यवाहियां तय हो रही है। कब, किस पर, किस हद तक कार्यवाही होगी यह चुनने का काम सत्ता में बैठे लोग कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी केवल दिखावे की कार्यवाही हो रही है, असल गुनाहगार बेखौफ होकर सट्टा चला रहे हैं।


प्रदेश में सट्टा के तेजी से बढ़ते जाल के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के शहरों से लेकर कस्बों और ग्रामीण इलाकों में अवैध ऑफलाइन और ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क फैल चुका है। भाजपा सरकार में सट्टा अब केवल पर्चियों तक सीमित नहीं है, ‘Tiger Exchange’, ‘Gold365’ और ‘Laser247’ रेड्डी अन्ना, रेड्डी क्लब, FBBET77] CBFTE ऑनलाइन बुक, बेटभाई बुक, फेयरप्ले, सुपरविन, विनबज, जन्नत बुक, महाकाल बुक, 11xplay.com, प्ले 247.कॉम, क्रिकेटबेटों, राजवीर ऑनलाइन बुक, लोटस 365, लेजर बुक, कोहनूर बुक, अलीबाबा बुक, खेलोयार, एसडी बुक, लॉयन बुक, स्काईएक्सचेंज और डायमंडएक्स डॉट कॉम जैसे कई सट्टा ऐप्स और वेबसाइट्स के जरिए यह खेल गली-मोहल्लों तक पहुंच गया है। सत्ता के संरक्षण में स्थानीय सटोरिए और खाईवाल व्हाट्सएप चैट के जरिए सट्टा पट्टी लिखे जा रहे हैं और पैसों का लेनदेन बाकायदा डिजिटल पेमेंट ऐप्स या क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा रहा हैं। इस अवैध कारोबार में फर्जी नामों से बैंक खाते खुलवाते हैं और अवैध सिम कार्ड्स का इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार और प्रशासन के दावें केवल कागजी है, ऑपरेशन “अंकुश” और विशेष अभियान के परिणाम धरातल में कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने इस अवैध व्यापार पर लगाम लगाने के लिए राज्य में ‘‘छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022’’ लागू किया, जिसमें कड़ी सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। उस दौरान इस नए कानून के तहत ऑनलाइन या ऑफलाइन जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में 97 से अधिक मामला दर्ज किए गए, सैकड़ों लैपटॉप और मोबाइल पकड़े गए। सट्टे के व्यापार में लिप्त पाए जाने वाले सैकड़ों लोगों को जेल भेजा गया, लेकिन भाजपा नेताओं ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार को बदनाम करने कोई कसर नहीं छोड़ा, केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करके फर्जी आरोप लगाए, भाजपा नेता के भाई बृजमोहन अग्रवाल के नाम पर रजिस्टर्ड काले कलर की इनोवा से सैकड़ों करोड़ की जप्ती का दावा किया गया, न गाड़ी जप्त किया न बृजमोहन से पूछताछ हुई? उल्टे सरकार बदलने के बाद अब कार्यवाहियां धीमी पड़ गई है।

सुरेंद्र वर्मामुख्य प्रवक्ताछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटीमोबाइल 98262-74000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *