छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी
*घंटेभर की बारिश में ही राजधानी पुनः जलमग्न, पूरे शहर में जलभराव, सांसद, निगम महापौर और चारों विधायक हैं कहां?*
रायपुर/23 अगस्त 2026। राजधानी रायपुर में बीते दो महीनों से घंटेभर की बारिश में बार-बार उत्पन्न हो रही बाढ़ की स्थिति, जल भराव, ड्रैनेज की समस्या तथा निचली बस्तियों में वर्षा के कारण हुई तबाही को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि ट्रिपल इंजन सरकार में आम जनता भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है, इस साल जैसी समस्या आज तक कभी पहले नहीं रही, रायपुर सांसद, शहर के चारों विधायक, निगम प्रशासन मौन हैं। अभी सावन का महीना खत्म भी नहीं हुआ है, अब तक इसी साल राजधानी का 70 प्रतिशत हिस्सा 6-6 बार डूब चुका है, लेकिन जिम्मेदारों को सुध लेनें की फुर्सत नहीं। थोड़े से ही बारिश में शहर में पॉस कॉलोनियों तथा शहर के मुख्य मार्ग में बाढ़ की स्थिति बन जा रही है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है, बड़े नालों पर बिल्डरों और भूमाफियाओं का कब्जा है, सड़के जर्जर है, शहर के कई वार्डों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, आम जनता परेशान है। भाजपा विधायकों को जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं, शहर में बारिश में जल भराव से त्राहि-त्राहि मची हुई है और शहर के विधायकगण मौन हैं। शहर के हालात को देखकर लगता है कि लोगों को बाढ़ से राहत दिलाना शहर के विधायकों तथा महापौर के बस में नहीं है। लोगों के घरों में पानी घुस रहा है, शहर के लोगों को परेशानी हो रही है। निगम प्रशासन के पास बाढ़ से निपटने के लिए कोई योजना नहीं है। लेकिन शहर विधायक गण मौन हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को गंदा पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन शहर विधायक गण मौन हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि स्मार्ट सिटी के नाम केवल झूठे दावे किए जा रहे हैं। जिन मुहल्लों में पहले कभी जल भराव की समस्या नहीं होती थी, वहां भी अब लोग परेशान हो रहे। सिविल लाइन, शंकर नगर, गोरखा कॉलोनी, आस्था अपार्टमेंट, वालफोर्ड, अवन्ति, गीतांजलि सहित अनेकों मोहल्लों में तक घरों में घुटने तक पानी भर गया। भाजपा की सरकार में भाजपा नेता, मंत्री और अधिकारी अपनी अक्षमता को छुपाने के लिए एक दूसरे पर ही ठीकरा फोड़ने में लगे हैं, निगम के अधिकारीयों को निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मोर्चा खोलने, लड़ाई झगड़े, एफआईआर के लिए समय है लेकिन आम जनता की समस्याओं से इनका कोई सरोकार नहीं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि शहर की जनता ने महापौर मीनल चौबे को रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाई और महापौर चुना लेकिन महापौर ने चुनाव में जो वायदे किए थे एक भी वादा पूरा नहीं किया। शहर को हरा-भरा एवं शुद्ध पेयजल का वादा महापौर ने किया था लेकिन महापौर बारिश में जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए कोई योजना नहीं बनाई और नगर निगम की लापरवाही से आज शहर के कई इलाके बाहर से बाढ़ की चपेट में है, आम आदमी परेशान है। नालियों की सफाई नहीं हो रही है, नालियों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है जिसकी वजह से शहर में पास कॉलोनी में बाढ़ की स्थिति है। महापौर भी विकास कार्य कराने में फेलवर साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा है कि शहर विधायकों तथा महापौर को चाहिए कि कांग्रेस शासन काल में जो काम शुरू हुए थे अधूरे पड़े हैं। तत्काल शुरू किया जाए प्लानिंग के साथ नालियों की सफाई की जाए तथा शहर को बाढ़ मुक्त, अपराध मुक्त बनाने के लिए काम करना चाहिए। जहां जरूरत हो रायपुर नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाने की मांग कांग्रेस ने की है।

