विशेष सघन प्रवर्तन अभियान
जिला बलौदा बाजार मे नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रसाधन के निर्देशानुसार एवं सहायक औषधि नियंत्रक के मार्गदर्शन में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के प्रथम दिवस में 06 औषधि प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण किया गया तथा औषधियों के क्रय-विक्रय, स्टॉक एवं अभिलेखों की जांच कि गई ।राज्य के बाहर से क्रय की गई औषधियों के क्रय-विक्रय, स्टॉक, बिल, चालान, परिवहन अभिलेख एवं वितरण श्रृंखला का विशेष रूप से परीक्षण किया गया। 01 फर्म में अनियमितता पाए जाने पर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 एवं नियम, 1945 के प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी एवं नारकोटिक एवं साइकोट्रॉपिक औषधियों के क्रय-विक्रय, स्टॉक, बिक्री अभिलेख एवं वैधानिक रजिस्टरों का विशेष रूप से परीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान 02 औषधियों के नमूने संकलित कर गुणवता परीक्षण हेतु राज्य प्रयोगशाला भेजे गए।

