*उपमुख्यमंत्री साव ने अधिवक्ता रानी देवांगन द्वारा लिखी पुस्तक का किया विमोचन*
*युवा समाज को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से लिखी गई पुस्तक*
रायपुर। राजधानी रायपुर की होनहार अधिवक्ता रानी देवांगन के “NARCOTICS LAW AND REFORM” के विषय पर लिखी पहली पुस्तक का छ.ग. शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विमोचन किया। इस दौरान श्री साव ने पुस्तक की सराहना करते हुऐ कहा की ऐसे प्रयास से एक अधिवक्ता द्वारा समाज में सुधार सहित समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है।
श्री साव ने अधिवक्ता रानी को शुभकामनाएं देते हुऐ कहा की युवा समाज इस पुस्तक का अध्धयन कर नशे के विरुद्ध समाज में अपनी भूमिका तय कर सकेंगे। वही अधिवक्ता रानी ने पुस्तक में बताया है कि समाज में ड्रग्स (नशा) करने वालों की मनोदशा कैसी होती ,वही जिस समय व्यक्ति नशा करता है उस समय उस व्यक्ति से कैसा व्यवहार करना चाहिए जिससे वो इस नशे की लत या आदत को छोड़ सके, साथ ही ड्रग्स(नशे) की चैन को कैसे रोका जाये व ड्रग्स (नशे) से सम्बंधित कानूनी व्यवस्था की जानकारी दी गई है जिससे नशे के विरुद्ध समाज में जागरूकता बढ़े। विमोचन के दौरान अधिवक्ता राजेश कुमार फरिकार सहित अधिवक्ता अंकित फूलझेले विशेष रूप से उपस्थित रहे।

