नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कमेटी द्वारा वार्ड न. 16 एवं वार्ड न.19 मे स्मार्ट मीटर बदलने के लिए किया गया आवेदन का वितरण -किशन लाल बाजारी
रायपुर /17 अगस्त 2026नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने वार्ड मे स्मार्ट मीटर के विरोध मे फॉर्म वितरण करते हुए बताया की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व पर नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 16 वीर शिवाजी वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में स्मार्ट मीटर के विरोध में एवं बढ़ते बिजली दर के विरोध में जनसंपर्क कर फार्म वितरण किया गया जिसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के साथ शहर के पदाधिकारी, ब्लॉक के पदाधिकारी, वार्ड के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के समस्त सदस्य उपस्थित हुए।

