afroj khwaja जगदलपुर की अंजुमन इस्लामिया की सम्पतियों पर से अवैध कब्ज़ा हटाने 5 सदस्यीय अधिवक्ताओ की समिति बनाई गई वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिज़वी

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड की बैठक आज राजधानी रायपुर में हुई। इसमे प्रदेशभर में वक़्फ़ सम्पतियों से कब्जे हटाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बोर्ड की बैठक के बाद एक पत्रकारवार्ता में बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिज़वी ने बताया कि सबसे पहले जगदलपुर की अंजुमन इस्लामिया की सम्पतियों पर अवैध कब्ज़ा हटाने के साथ ही मुतवल्ली कमेटी के मामले सुलझाने 5 सदस्यीय अधिवक्ताओ की समिति बनाई गई हँ। ऐ टीम निरक्षण के बाद बोर्ड को अपनी रिपोर्ट देगी। श्री रिज़वी ने बताया कि सभी मस्ज़िदों.दरगाहो.मदरसो .कब्रिस्तानों और मुस्लिम इदारों के संचालको से कहा गया है कि वे वक़्फ़ बोर्ड में पंजीयन कराये। इस वक़्त करीब एक हज़ार मस्ज़िदे पंजीकृत हैं।सभी को 3 माह के भीतर पंजीयन करने कहा गया हैं। सलाम रिज़वी ने बताया की बोर्ड की तरफ से वक़्फ़ सम्पतियों के सर्वे का कार्य भी किया जायगा। सम्पतियो से आमद की राशि बहुत कम हँ। ऐसे में उसे बढ़ाने के उपायो पर ज़ोर देकर उन्हें संरक्षित करने का प्रयास किया जायगा। अभी सरकारी इमारते जैसे ईओडब्लू का ऑफिस . स्कूल और नवीन बाजार वक़्फ़ की ज़मीन पर कब्जा करके बनाया गया है। उसे मुक्त करने सरकारी प्रयास किये जायेंगे। कब्ज़ा की गई सम्पतियों के सामने बोर्ड लगाकर लोगो को बताया जायगा कि ये वक़्फ़ बोर्ड की संपत्ति है। इसके साथ ही मस्ज़िदों के इमामो और मुवाज़्ज़नो की तनख्वाह बढ़ाने का प्रयास किया जायगा। श्री सलाम रिज़वी ने बताया कि बिना पंजीयन वाली सम्पतियों को नोटिस देकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी। पंजीकृत सम्पत्तियो का विवरण राजपत्र में किया जायेगा। वही दरगाहो में आर्थिक गड़बड़ी रोकने बाबा ताज वक़्फ़ अधिनियम और खवाजा अजमेर एक्ट लाकर उसे लागू किया जायगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आई एफ एस यूनुस अली. अधिवक्ता फैसल रिज़वी . सीईओ डॉ फारुखी और अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक में सभी सदस्यों ने बोर्ड के कामकाज में कसावट लाने के साथ ही किराएदारों से किराये की राशि में वृद्धि करने और कब्ज़ा हटाने में सख्ती बरतने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *